योरोपीय संघ के हालिया शिखर सम्मेलन के पश्चात विश्व स्टाक मार्केट में अधिक मुनाफ़े तथा ईरान के तेल उद्योग पर प्रतिबंध के संभावित परिणाम की ओर से चिंता के कारण तेल के मूल्य में 9 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो गयी है। रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अत्यधिक व्यापार से एक दिन में चौथा सबसे अधिक मुनाफ़ा कमाए जाने के कारण तेल के मूल्य में इतनी वृद्धि हुयी है। हल्के मीठे तेल के मूल्य में एक दिन में प्रतिशत की वृद्धि की दृष्टि से यह मार्च 2009 से अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है जो इस बात का पता देती है कि ईरान के विरुद्ध पश्चिम के प्रतिबंध का दुष्परिणाम स्वयं उसी को भुगतना पड़ सकता है कि जिसकी अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। समाचार समाप्त.........166
29 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325953
हल्के मीठे तेल के मूल्य में एक दिन में प्रतिशत की वृद्धि की दृष्टि से यह मार्च 2009 से अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है